बुधवार, 7 जुलाई 2021

नकल सवाल क्या होता है और कैसा होता है





यह अदालत का एक ऐसा दस्तावेज है जिसके जरिए हम अदालत के अंदर से कोई दस्तावेज प्राप्त करते हैं उदाहरण के तौर पर मैं आपको अगर कहूं कि मुझे अदालत की अंदर से कोई फाइल चाहिए या अदालत का एक ऐसा आदेश चाहिए जो मैंने अपने मुकदमे में प्राप्त किया है यानी मैंने जो मुकदमा किया है उसमें जो आदेश हुआ है अगर मैं उस आदेश को लेना चाहता हूं तो मुझे इस दस्तावेज का सहारा लेना होगा इस दस्तावेज का नाम नकल सवाल होता है इसे भरकर हम इस पर ₹10 के टिकट लगाकर इसे अदालत में दाखिल करते हैं वहां पर एक ऑफिस होता है जिसे हम नकल सवाल ऑफिस कहते हैं उसके बाद हमें 2 या 3 घंटे के बाद नकल सवाल लेने के बाद वह ऑफिसर हमें उस दस्तावेज का फोटो कॉपी अटेस्टेड करके यानी उस पर अपनी मोहर लगाकर हमें देता है जिसे हम अटेस्टेड कॉपी का दस्तावेज कहते हैं
साधारण शब्दों में समझा तो यह हुआ कि हमें कोई अपनी फाइल के अंदर से मुकदमे का दस्तावेज चाहिए चाहे वह आर्डर शीट हो या आदेश हो या बयान हो तो हम इस दस्तावेज को भरकर नकल सवाल ऑफिस में दाखिल करेंगे तो वहां से भी ऑफिस वाले हमें उस फाइल के अंदर से बयान या बयान या कोई ऐसा दस्तावेजों आप ने मांगा है वह लाकर और उस पर अपनी मोहर लगाकर आपको दे देते हैं यानी कोर्ट के अंदर से कोई भी कागज आपको यदि मंगाना है तो आपको यह नकल सवाल देना होगा अगर इसे आप देख लीजिएगा यह कैसे भरा जाता है
नकल सवाल यानी इस दस्तावेज को आप खुद भरकर ले सकते हैं या किसी वकील के द्वारा भरवा कर दे सकते हैं या कोई मुंशी भी इस काम को कर सकता है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

legal drafting kaise download Karen

 https://t.me/VKNRTV/361 ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप सभी प्रकार के लीगल ड्राफ्ट डाउनलोड कर सकते हैं।  यह हमारा टेलीग्राम चैनल का लिंक ह...